अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व प्रधानाचार्य राम दवन वर्मा का हुआ मूर्ति का अनावरण

मूर्ति अनावरण समारोह में उनके कार्यों की हुई चर्चा

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।

बीकापुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पातूपुर मजरा दोहरी गांव में स्व0 राम दवन वर्मा का दो वर्ष बाद उनके दो पुत्रों और परिवार की सहमति पर 11फरवरी को घर के निकट मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन 11 बजे के आसपास आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य ग्राम इंटर कालेज गुंधौर हमेशा गरीबों के मददगार रहे और समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।राम दवन वर्मा दो वर्ष पूर्व हम सब को छोड़कर चले गए ।जिनका मूर्ति अनावरण समारोह आज आयोजित कर भोज का कार्यक्रम भी रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके दोनों पुत्र वीरेंद्र का वर्मा उर्फ बबलू, धीरेन्द्र वर्मा के साथ साथ परिवार वाले अपने माता-पिता के विचारों को अपनाएं और गरीब निर्धन दिव्यांग जनों की मदद करें।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, पूर्व चेयरमैन मयाराम वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य माया राम वर्मा, कमला प्रसाद बागी,राम कृपाल पटेल,राज कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान राजेश कुमार वर्मा, स्वामी नाथ पटेल, महादेव वर्मा, हरीराम वर्मा, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button