अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र जलालपुर का मामला

रामसरन

तहसील संवाददाता जलालपुर

दैनिक जस्ट एक्शन

अंबेडकरनगर
सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर उलाहना लेकर गए तो वहां आरोपी के पिता ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 22 अप्रैल को उसकी सात वर्षीय पुत्री बकरी चराने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव निवासी एक किशोर ने गड्ढे में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी तरह से बालिका घर पहुंची और घटनाक्रम से परिजनों को अवगत कराया।बालिका के परिजन आरोपी के घर उलाहना लेकर गए तो वहां आरोपी के पिता राजेश ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व उसके पिता के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button