उत्तर प्रदेशलखनऊ

खुशखबरी : 8 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, होंडा, यामाहा जैसी कंपनियों में मिलेगी नौकरी

Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। 8 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झुप्पा पलवल रोड जेवर में रोजगार मेले का होगा आयोजन।

प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी राजकीय आई.टी.आई. नोएडा (ITI Noida) नीती मिश्रा ने बताया कि 8 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झुप्पा पलवल रोड जेवर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में ऐसे अभ्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं, जो आई.टी.आई और कौशल विकास मिशन की विभिन्न योजनाओं से उत्तीर्ण अथवा 10वीं/ 12वीं/ आई0टी0आई0/ डिप्लोमा/ग्रेजुएट उत्तीर्ण हो।

नामी कंपनियों में मिलेगी नौकरी 

आयोजित होने वाले रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी 08 फरवरी 2024 सुबह 10:00 बजे से सांय 4: 00 बजे तक अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं रिज्यूम की छायाप्रति के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

नोएडा में नौकरी का बड़ा मौका 

नोएडा में प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी राजकीय आई.टी.आई. नोएडा (ITI Noida) नीती मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेले में जनपद गौतमबुद्धनगर में स्थित लगभग 15 कम्पनियां/अधिष्ठान जैसे-होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट लिमिटेड, यामाहा मोटर लिमिटेड, ओरिएंट फैशन एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धि इंफोनेट प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ, मदर्सन सुमी वायरिंग, डिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड, एलांटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं वैलमैन एंप्लॉयमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि उपस्थित रहेगी।

Related Articles

Back to top button