उत्तर प्रदेशलखनऊ

शाहजहां शेख की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने 9 करीबी सहयोगियों को भेजा समन; कोलकाता के सीबीआई ऑफिस आने का आदेश

ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने मुख्य आरोपी शेख शाहजहां के कुछ करीबी सहयोगियों और परिचितों सहित संदेशखाली के नौ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें कोलकाता के सीबीआई कार्यालय निजाम पैलेस में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। एजेंसी को संदेह है कि ये नौ व्यक्ति कथित तौर पर 5 जनवरी को ईडी अधिकारियों पर हुए हमले में शामिल थे

कोलकाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी और निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख के नौ करीबी सहयोगियों और परिचितों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

सीबीआई ने उन्हें सोमवार को कोलकाता के सीबीआई कार्यालय, निजाम पैलेस में एजेंसी के सामने आने के आदेश दिए है। एजेंसी को संदेह है कि ये नौ व्यक्ति कथित तौर पर 5 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमले का हिस्सा थे और जब वे पश्चिम बंगाल के संदेशखली में शेख के परिसरों पर छापा मारने गए थे तो टीम को निशाना बनाने के लिए भीड़ को उकसाया था।

Related Articles

Back to top button