पंजाबराज्य

फतेहगढ़ साहिब में मानवता की मिसाल, SSP शुभम अग्रवाल ने धूप में राहगीरों की बुझाई प्यास

फतेहगढ़ साहिब
 गर्मी के मौसम के मद्देनजर सरहिंद के ज्योति स्वरूप मोड़ के पास हर साल की तरह इस साल भी फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्य का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक समागम के दौरान सबसे पहले श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए, जिसमें भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शामिल होकर सरबत के भले के लिए अरदास की। पाठ की समाप्ति के उपरांत भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए राहगीरों के लिए ठंडे-मीठे पानी और चने की छबील लगाई गई।

इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे फतेहगढ़ साहिब के जिला पुलिस प्रमुख (एसएसपी) शुभम अग्रवाल ने खुद श्रद्धालुओं और राहगीरों को ठंडा-मीठा जल और प्रसाद वितरित कर सेवा की। मीडिया से बातचीत करते हुए जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि यह सारा आयोजन समूह एसपी, डीएसपी और पुलिस मुलाजिमों के आपसी सहयोग से किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा यह आयोजन हर साल निरंतर श्रद्धापूर्वक किया जाता है ताकि परमात्मा की कृपा से पूरे राज्य और जिले में अमन, सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा हमेशा बना रहे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में योगदान देना भी उनका मुख्य कर्तव्य है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

 

Related Articles

Back to top button