राज्यहरियाणा

‘सेल्फी विद डॉटर’ को मिला खट्टर का समर्थन, सुनील जागलान से की खास मुलाकात

जींद.

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने जींद प्रवास के दूसरे दिन सोमवार सुबह बीबीपुर गांव में पूर्व सरपंच सुनील जागलान के घर पहुंचे। उन्होंने सुनील के सेल्फी विद डाटर अभियान को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली ऐतिहासिक पहल बताया।

उन्होंने कहा कि अभियान ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को पूरे देश में सबसे अधिक गति प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर बीबीपुर गांव से शुरू हुई सेल्फी विद डाटर मुहिम ने न केवल देश, बल्कि दूसरे देशों तक अपनी पहचान बनाई। प्रधानमंत्री स्वयं अपने कार्यक्रम मन की बात में इस मुहिम का उल्लेख कर चुके हैं। गाली बंद अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने विभिन्न राज्यों में गाली देने की प्रवृत्ति पर सुनील जागलान के सर्वे पर भी विस्तृत चर्चा की। एआइ सेल्फी विद डाटर अभियान की भी पूरी जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने सुनील जागलान की बेटियों नंदिनी जागलान और याचिका जागलान से भी बातचीत की।

ऊर्जा संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता
ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री की अपील का जिक्र करते हुए मनोहर लाल ने कहा, ऊर्जा संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री की सोच को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम दे सकते हैं।
लोग अपने दैनिक जीवन में छोटे बदलाव अपनाकर ईंधन और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। निजी वाहन का अनावश्यक रूप से प्रयोग कम कर, सार्वजनिक वाहनों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना, बिजली उपकरणों का सोच-समझकर उपयोग करना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना जैसे कदम देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। प्रत्येक नागरिक ऊर्जा संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझे, तो देश आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक मजबूत होगा।

Related Articles

Back to top button