उत्तर प्रदेशलखनऊ

Kanpur: गंगा मेला पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, पार्किंग के लिए भी चिह्नित किए हैं स्थान, जरा देखकर निकलें

Kanpur News: गंगा मेला पर शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। वीआईपी व सामान्य वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं।

कानपुर में सरसैया घाट पर 30 मार्च को लगने वाले गंगा मेला के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत सरसैया घाट की ओर वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। कोई भी वाहन फूलबाग, चार्ली चौराहा होते हुए मेघदूत चौराहा से सरसैया घाट होते हुए ग्रीनपार्क को नहीं जा सकेगा।

ऐसे वाहन मेघदूत चौराहा से बड़ा चौराहा होकर कारसेट से दाहिने एमजी कॉलेज से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसके अलावा ग्रीनपार्क चौराहा से वाहन एमजी कॉलेज से बाएं मधुवन तिराहा, पुलिस ऑफिस, कचहरी होते हुए चेतना चौराहा से व्यायामशाला की ओर जाएंगे। कोई भी वाहन गुप्तार घाट (ब्राउन बेकरी) से सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गुप्तार घाट से मेघदूत चौराहा होकर बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यहां पार्क हो सकेंगे वीआईपी वाहन

जिला निर्वाचन कार्यालय ग्राउंड के अंदर।

महिला थाना से जेल तक सड़क के दोनों तरफ।

पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने सरसैया घाट पर मीडिया पार्किंग।

 

यहां पार्क होंगे सामान्य वाहन

चेतना चौराहा पर जेएनके इंटर कॉलेज ग्राउंड के अंदर।

ग्रीनपार्क स्टेडियम के तीनों ओर सड़क पर वीआईपी रोड को छोड़कर।

फूलबाग अंडर ग्राउंड पार्किंग।

क्राइस्ट चर्च कॉलेज ग्राउंड।

Related Articles

Back to top button