उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुलिस को देखकर कार की बढ़ा दी स्पीड, पीछा करके पकड़ा- तलाशी लेने पर अधिकारियों के उड़ गए होश

फतेहपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि प्रणव उन्हें कोई बिल नहीं दिखा सका और न ही चांदी से संबंधित अन्य दस्तावेज दिखा पाया। दुकान का लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह भी पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद चांदी को जब्त कर लिया गया है। आयकर विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

सहारनपुर: फतेहपुर थाना पुलिस ने उड़न दस्ते के साथ मिलकर गुरुवार देर रात एक कार से लगभग 16 लाख रुपये की चांदी बरामद की है। चांदी का वजन 18 किलो 924 ग्राम है। पकड़ा गया व्यक्ति सहारनपुर के मंडी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उड़न दस्ते की टीम और आयकर विभाग ने चांदी काे जब्त कर लिया है और ट्रेजरी में जमा करा दिया है। पुलिस अभी पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को देखकर दौड़ा दी गाड़ी 

फतेहपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात रुड़की रोड पर वह अपनी टीम और उड़न दस्ते की टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक गाड़ी रुड़की की तरफ से आती दिखाई दी। जिसके बाद गाड़ी को रुकवाने का इशारा किया तो उसने गाड़ी नहीं रोकी और वह तेजी के साथ गाड़ी निकालने लगा, लेकिन बाद में गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई।

 

चांदी को तोला गया तो उसका वजन 18 किलो 924 ग्राम निकला। जिसकी बाजार में कीमत 16 लाख 15 हजार रुपये है। गाड़ी में सवार व्यक्ति ने अपना नाम प्रणव जैन पुत्र अभय जैन निवासी जंबोदास मोहल्ला थाना मंडी बताया। प्रणव जैन से अभी पूछताछ की जा रही है। वहीं, पकड़े गए चांदी व्यापारी ने बताया कि उसका सहारनपुर में चांदी का कारोबार है। वह रुड़की से चांदी लेकर आ रहा था और अपनी दुकान पर जा रहा था।

फतेहपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि प्रणव उन्हें कोई बिल नहीं दिखा सका और न ही चांदी से संबंधित अन्य दस्तावेज दिखा पाया। दुकान का लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह भी पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद चांदी को जब्त कर लिया गया है। आयकर विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रणव यदि दस्तावेज उपलब्ध करा देगा तो ट्रेजरी से उसकी चांदी को रिलीज कर दिया जाएगा

Related Articles

Back to top button