पंजाबराज्य

Punjab News: राखी के मद्देनज़र डाक विभाग ने रद्द की रविवार सहित सरकारी छुट्टियां, सेवाएं रहेंगी जारी

चंडीगढ़.

रक्षाबंधन के मद्देनजर 15 जुलाई से 28 अगस्त तक कुछ पोस्ट ऑफिस रविवार और सरकारी छुट्टियों में भी खुले रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग डिपार्टमैंट की सेवाओं का लाभ उठा सकें।

प्रवर अधीक्षक डाकघर होशियारपुर मंडल संदीप कुमार शोरी ने बताया कि उक्त अवधि में कुछ पोस्ट ऑफिस के एम.पी.सी.एम. काऊंटर सभी छुट्टियों और रविवार को सुबह 9 से शाम 4.30 बजे तक खुलेंगे, जहां सभी मेल, पार्सल को बुक किया जाएगा, जिसमें राखी पार्सल और आधार एनरोलमैंट एवं अपडेटेशन सेवाएं भी शामिल हैं।

इस अवधि में खुले रहने वाले पोस्ट ऑफिस में होशियारपुर हैड पोस्ट ऑफिस, दसूहा, बलाचौर, गढ़शंकर, गढ़दीवाला, मुकेरियां, तलवाड़ा, उड़मुड़ पोस्ट ऑफिस शामिल हैं। सभी पोस्ट ऑफिस में पार्सल पैकेजिंग मैटीरियल, राखी बॉक्स, राखी लिफाफे और फ्लायर्स उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button