उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gorakhpur: ‘प्रताप दिग्विजयम् पत्रिका’ का सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया लोकापर्ण, ये लोग रहे उपस्थित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर की पत्रिका ‘प्रताप दिग्विजयम्’ का लोकार्पण किया। पत्रिका के प्रधान संपादक हिंदी प्रवक्ता डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त और सह संपादक अंग्रेजी प्रवक्ता विश्वम्भर सिंह हैं।

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर की पत्रिका ‘प्रताप दिग्विजयम्’ का लोकार्पण श्री गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। यह पत्रिका श्री राम मंदिर, श्री रामलला, महंत दिग्विजयनाथ महाराज, महंत अवेद्यनाथ महाराज और महंत योगी आदित्यनाथ को समर्पित है।

पत्रिका के प्रधान संपादक हिंदी प्रवक्ता डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त और सह संपादक अंग्रेजी प्रवक्ता विश्वम्भर सिंह हैं। लोकार्पण के अवसर पर पूज्य महाराज ने पत्रिका की प्रशंसा की और संपादक मंडल को बधाई दी। इस अवसर पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. उदय प्रताप सिंह, सदस्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रमथनाथ मिश्र, रामजन्म सिंह, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button