उत्तर प्रदेशलखनऊ

IT Raid in Azamgarh: जेनेक्स ग्रीन के मालिक के पास मिली 80 लाख नकदी, आईटी टीम ने किया सीज

सार

आजमगढ़ जिले में आईटी टीम की छापेमारी में जेनेक्स ग्रीन कंपनी के मालिक और गल्ला कारोबारी आनंद शंकर के पास से 80 लाख रुपये मिले। जिसे सीज करने के साथ ही टीम ने नोटिस देकर जवाब मांगा है।

इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारकर गल्ला कारोबारी आनंद शंकर के प्रतिष्ठान और घर से 80 लाख रुपये बरामद किए हैं। टीम ने नकदी सीज करके कारोबारी को नोटिस दिया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनकम टैक्स रिटर्न भरने में गड़बड़ी की शिकायत प्रधान आयकर निदेशक (जांच) मीता सिंह को मिली थी। इसी आधार पर प्रधान आयकर निदेशक ने अपर निदेशक अतुल कुमार पांडेय और उप निदेशक अरविंद चौहान को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी। अफसरों की टीम ने जांच की और गुरुवार को जिले के तीन बड़े कारोबारियों के प्रतिष्ठान और घरों पर छापा मारकर छानबीन की। दस्तावेज खंगाले गए।

 

 

पूरे दिन जांच चली, फिर टीम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त करके वाराणसी चली गई। दो कारोबारियों के ठिकानों से कुछ खास नहीं मिल सका, लेकिन जेनेक्स ग्रीन कंपनी के मालिक और गल्ला कारोबारी आनंद शंकर के पास से 80 लाख रुपये नकद मिले हैं।

 

क्या कहते हैं अधिकारी

अपर निदेशक (जांच) अतुल पांडेय ने बताया कि पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद छापा मारा गया था। प्रधान आयकर निदेशक के मार्गदर्शन में दस्तावेजों का मिलान किया गया। छापे के दौरान बरामद नकदी सीज की गई है। मामले की छानबीन जारी है। कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button