उत्तर प्रदेशलखनऊ

वन्य जीवों के बढ़ रहे हमलों के बाद वन अधिकारियों के विदेश दौरे पर लगी रोक

मानव-वन्य जीव संघर्ष मामले पर सीएम धामी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

देहरादू। प्रदेश में गुलदार समेत अन्य जंगली जानवरों के बढ़ रहे हमलों के बीच मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को तलब कर देहरादून में हुई घटना की रिपोर्ट ली. इस दौरान उन्होंने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा को सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिये । साथ ही वन विभाग के अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक के आदेश दिए हैं।

वन अधिकारियों के विदेश दौरे पर रोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशिक्षित QRT (Quick response team) को तत्काल फील्ड में भेजने के भी निर्देश दिए हैं. बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री ने वन अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं. इन घटनाओं के बीच इस तरह के दौरों पर रोक लगा दी गई है।

सीएम धामी ने वन अधिकारियों को तलब किया

उत्तराखंड में गुलदार के हमलों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. खास बात यह है कि राजधानी देहरादून में भी एक दिन पहले ही 10 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था. इस मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए अब विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में स्थित अपने कार्यालय में ही विभागीय अधिकारियों को तलब किया. इस दौरान प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने इस पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

Related Articles

Back to top button