उत्तर प्रदेशलखनऊ

Rahul Gandhi: भागलपुर में राहुल गांधी ने पप्पू यादव को दिया बड़ा झटका, अग्निवीर युवाओं को भी दिया संदेश

Bihar Politics बिहार के भागलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कई आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा किआज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं जिनके पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। हिंदुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी आमदनी 100 रुपए से भी कम है।

भागलपुर। Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस दौरान अग्निवीर योजना, मनरेगा मजदूरी से लेकर सरकारी नौकरी को लेकर भी संदेश दिया। राहुल गांधी ने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी को भी घेरा

राहुल गांधी ने पप्पू यादव को दिया झटका

सबसे हैरानी की बात रही कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस दौरान पप्पू यादव को भी आईना दिखाया। राहुल गांधी ने पप्पू यादव को झटका देते हुए इंडी गठबंधन के 5 उम्मीदवारों के नाम लिए लेकिन पप्पू यादव का एक बार भी नाम नहीं लिया। हालांकि, पप्पू यादव कांग्रेस में होने का ही दावा करते हैं। लेकिन राहुल गांधी के इस एलान से साफ लग रहा है कि पप्पू यादव को अब कांग्रेस कोई भाव नहीं देना चाह रही है।

 

अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी ने दिया संदेश

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान को दो तरीके के शहीद नहीं चाहिए, एक तरीके का शहीद चाहिए: भागलपुर में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही। राहुल गांधी ने इस दौरान सरकारी नौकरी पर भी बात की।

बीजेपी को 150 सीटें भी नहीं मिल रहीं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी भले 400 सीटों का दावा कर रही हों लेकिन उसे 150 सीटें भी नहीं मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रही है।

मोदी जी ने देश को बेरोजगारी का सेंटर बना दिया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने देश को बेरोजगारी का सेंटर बना द‍िया है। युवा फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर लगे रहते हैं। जो रोजगार देते थे उन्‍हें गलत जीएसटी और नोटबंदी से तबाह कर द‍िया। कांग्रेस नौकर‍ियों के द्वार खोलेगी। हमारी सरकार हर युवा को पहली नौकरी का अध‍िकार देगी।

 

सभी ग्रेजुएट को एक साल तक एक लाख रुपया म‍िलेगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सभी ग्रेजुएट को एक साल तक एक लाख रुपया म‍िलेगा। एक साल अप्रेट‍िंस पर युवा ट्रेन‍िंग लेंगे और अगले साल परमानेंट हो जाएंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button