राज्यहरियाणा

Indian Railway: त्योहारों पर रेलवे का तोहफा, मंडोर एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC कोच और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन

रेवाड़ी.

आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

यात्रियों की सुविधा और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करने के लिए ये फैसला लिया गया है। जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, साबरमती से दिल्ली के बीच एक विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने की भी घोषणा की गई है।

कब से शुरू होगी यह सुविधा?
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में वातानुकूलित (AC) श्रेणी के दो अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। इसमें एक सेकंड एसी (2nd AC) और एक थर्ड एसी इकोनॉमी (3rd AC Economy) श्रेणी का कोच शामिल है।

Related Articles

Back to top button