उत्तर प्रदेशराज्य

महावीर धाम परिसर में रामकथा का शुभारंभ

दुनिया इधर से उधर हो जाए, पर राम नाम की महिमा कभी भी कम नही होगी

गाजीपुर भांवरकोल (जस्टएक्शन) : क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित महावीर धाम परिसर में रामकथा का शुभारंभ हुआ।कथा के पहले दिन रामकथा वाचक ललित गिरि शास्त्री जी महाराज ने बताया कि राम नाम अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए,सब कुछ बदल जाए पर यह राम नाम ज्यो का त्यों यू ही सदा बना रहेगा। राम नाम की महिमा कभी भी कम नही होगी।बल्कि दिन-प्रतिदिन इसकी महिमा बढ़ते ही जाएगी। उन्होंने कहा कि राम की महिमा अपरंपार है। प्रभु श्री राम स्वयं कह गए है कि राम से बड़ा राम का नाम है।जीवन का आधार ही राम नाम है। हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है। राम सिर्फ एक नाम नही है। राम नाम सबसे बड़ा मन्त्र है। सूर्य ,चंद्रमा, अग्नि,वायु सभी जो शक्ति है वह राम नाम मे समाहित है।

शास्त्री जी ने बताया कि राम नाम जपना भगवान शंकर का महामंत्र है। राम नाम जपने से डाकू महर्षि वाल्मीकि बन गए। उन्हें ऐसी दिव्य दृष्टि मिल गई कि राम के प्राकटय के पहले ही राम कथा लिख दी और जगत में आदि कवि कहलाए । जिंदगी में राम नाम के सिवाय बाकी हर तत्व की मनोरमता समय सीमा के बाद समाप्त हो जाती है।इसके पूर्व भजन गायक नितेश तिवारी ने अमृत है हरि नाम जगत , जगत में सुंदर है दो नाम कृष्ण कहो या राम आदि भजनों को सुनाकर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर डाo आलोक कुमार राय, जयप्रकाश राय, उमाकांत वर्मा, शशिकांत यादव, सन्नी राय, पंकज पाल,मोहित मिश्रा,दीपू राय, गोलु राय, कल्पनाथ यादव निरंकार उपाध्याय, धनञ्जय राय, गोल्डेन राय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button