राज्यहरियाणा

हरियाणा के बेटे ने इंडोनेशिया में जीता Gold Medal

यमुना नगर/बराड़ा.

मुलाना के गांव नहोनी के युवा खिलाड़ी आर्यन ने इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भारत लौटने पर आर्यन का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर आर्यन को लेने पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने ढोल बजाकर और हार पहना कर स्वागत किया।

इसके बाद श्री गुरु रविदास धर्म स्थान सिरसगढ़ पहुंचकर आर्यन ने माथा टेका, जहां संत मनदीप दास जी ने फूलमाला और सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साहा चौक पर गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ आर्यन का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद आर्यन के पैतृक नाहोनी गांव और बाजार में विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर और पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दे रही है तथा खेल नर्सरियां खोलकर खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा रहा है। वही उन्हों ने कहा कि आर्यन की उपलब्धि से पूरे देश का नाम रोशन हुआ है और गांव को उस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नीति में प्रावधान हुआ तो आर्यन को नौकरी दिलाने की मांग भी की जाएगी। आपको बता दे कि आर्यन के पिता रजनीश कुमार गांव में दुकानदार हैं, जबकि माता पूनम गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, मार्गदर्शक सुशील कुमार तथा भारतीय बाल बैडमिंटन महासंघ के सचिव आशुतोष राणा को दिया, जिन्होंने लगातार उसका हौसला बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button