अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

महिला को बंधक बनाकर डकैतों ने की लूट पाट

पुलिस की निष्क्रियता आई सामने सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

दैनिक जस्ट एक्शन

मुकुल कुमार गौतम जिला क्राइम रिपोर्टर

अंबेडकरनगर
जहांगीरगंज के सरावा गांव में बाइक सवार डकैतों ने एक ही रात में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम • दिया। महिला का हाथ-पैर बांध कर हजारों की नकदी व सोने के आभूषण उठा ले गए। बगल के गांव में दूसरी घटना को भी अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया।घटनाओं में पीड़ितों के एक फोन काल पर त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए बनी डायल 112 पीआरवी टीम की शिथिलता सामने आई। आलापुर में डकैती की दोनों घटनाओं में टीम का बेपरवाह रवैया सामने आया। सरावां में डकैतों ने महिला के हाथ-पैर बांध कर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद रात करीब दो बजकर 47 मिनट पर महिला के स्वजन ने डायल-112 पर फोन किया, जो पीआरवी 1679 की पुलिस टीम को सूचना मिली। बावजूद इसके टीम मौके पर दूसरे दिन तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में यहां इस टीम की सक्रियता पर सवाल उठना लाजिमी है।आलापुर के सरावां की प्रियंका पांडेय प्राथमिक विद्यालय के बगल निर्माणाधीन भवन का दरवाजा बंद कर सो रहीं थीं। मंगलवार की रात छत व सीढ़ी का सहारा लेकर अंदर घुस रहे पांच से छह बदमाशों की आहट पाकर महिला की नींद खुली तो उन्होंने दरवाजे की तरफ भागने का प्रयास किया। वहां पहले से मौजूद दो डकैतों ने उन्हें पकड़ लिया। कुल पांच की संख्या में बताए गए डकैतों ने मिलकर महिला की पिटाई की और हाथ-पैर बांध कर चाबी छीन लिया। अलमारी खोल कर करीब छह हजार नकदी व सोने की चेन व अंगूठी आदि सामान उठा ले गए। बाद में मशक्कत कर महिला अपने मोबाइल जो चोरों की नजर से बच गया था, उस तक पहुंचीं और दूसरे घर फोन करके घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि स्वजन मौके पर पहुंचे तो डकैत घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। इस घटना के करीब 500 मीटर दूर ख्वाजे बड़ापुर दुमदुमा में विजय बहादुर यादव के घर का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 35 हजार की नकदी, सोने की चेन व अंगूठी आदि सामान उठा ले गए। बरामदे में सो रहे गृहस्वामी विजय बहादुर की नींद वाले खुली तो दरवाजा खुला था। अंदर गैंगस् जाकर देखा तो सभी बदमाश भाग चुके थे। घटना के बाद अगल-बगल स्थित दोनों गांवों के लोग जग गए। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन दो डकैतों का पता नहीं चल सका। संस आशंका जताई जा रही है कि इस डी घटना को भी बाइक सवार अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस ने बाद में मौके पर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने विश्व बताया कि वारदात की बात की पूछताछ की जा रही है। तफ्तीश जारी है।

Related Articles

Back to top button