उत्तर प्रदेशलखनऊ

Pilibhit News: आवासीय छात्रावास के लिए किसी का चयन नहीं हो सका

पीलीभीत। आवासीय छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला स्तर पर गांधी स्टेडियम में मंगलवार को कई खेलों के चयन/ट्राॅयल आयोजित हुए। इसमें कोई भी खिलाड़ी कसौटी पर खरा नहीं उतरा।

मंगलवार को गांधी स्टेडियम में बालक वर्ग के जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के लिए चयन-ट्रॉयल हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार की देखरेख में हुए ट्राॅयल में कई खिलाड़ियों ने जोर-आजमाइश की लेकिन टेक्निकल टीम के समक्ष कोई भी अभ्यर्थी खिलाड़ी कसौटी पर खरा नहीं उतरा।

टेक्निकल टीम में स्टेडियम के कोच महेश कुमार, प्रगति सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कपिल देव सिंह शामिल रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया पूर्व में जारी किए गए रोस्टर के अनुसार अन्य खेलों के चयन -ट्रायल अभी होने हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से और मेहनत करने का आह्वान किया है।

 

Related Articles

Back to top button