अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

अलग अलग गांव में पेड़ से लटकता मिला युवकों का शव

परिवार में मचा कोहराम,

अलग अलग गांव में पेड़ से लटकता मिला  युवकों का शव

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गाँव के युवकों फांसी के फंदे से लटके मिले शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। थाना क्षेत्र की पहली घटना कोरोराघपुर निवासी दलित मंजीत उम्र लगभग 17 पुत्र स्व 0 जीवन दास शव गांव के बाहर जंगल मे छुल के पेड़ से लटका मिला। तो दूसरी घटना थाना क्षेत्र के परसपुर हथिगो निवासी रिटायर्ड शिक्षक रमाकांत तिवारी के बेटे धर्म विजय उर्फ मुन्नू तिवारी 30 वर्ष का शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से लटका मिला हैं। दोनों मामलों की मुकामी पुलिस जांच कर रही हैं। स्थानीय प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ कहना मुनासिब नहीं, फिर भी पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही दूसरी तरफ मृतक मंजीत के भाई सुरजीत ने गांव के एक ही एक व्यक्ति को आरोपित बनाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button