अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

नीलगायों के आतंक से किसान परेशान

फसलों को बर्बाद कर रही हैं नीलगाय

दैनिक जस्ट एक्शन
राकेश श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
अम्बेडकर नगर। जिले में इन दिनों फसलों की बर्बादी से किसान परेशान हैं. नीलगायों के आतंक से किसान काफी परेशान हैं. हर सीजन में फसलों की बर्बादी होते हुए किसान अपनी आखों से देखते रहते हैं. फसल चाहे रबी की हो या चाहे खरीफ की, नीलगायों के झुंड कुछ खाकर तो कुछ पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर रहा है.किसान इन्हें भगाकर थक गए हैं. एक खेत से भगाओ दूसरे खेत में पहुंच जाते हैं. किसानों का आधा समय तो फसलों की रखवाली में निकल जाता है। कटेहरी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर, पियारेपुर अन्नावा,प्रतापपुर चमुर्खा मल्ही विश्वनाथपुर समेत दर्जनों गांवों के किसानों की यह समस्या है।अभी गेहूं, सरसों और मटर के खेतों में नीलगाय खूब पहुंच रही हैं. झुंड के झुंड खेतों में पहुंचकर नीलगाय फसलों को बर्बाद कर रही हैं। जहां नीलगाय खेतों में दौड़ लगाते हुए दिख जायेगी।भगाने पर ये सरसों के खेतों में छिप भी जाती हैं. किसानों के पास इन्हें अपने खेतों से भागने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं है. किसानों ने इसके लिए कही कोई आवेदन या शिकायत भी नहीं दी है, लेकिन किसान अपने दर्द को बयां कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button