उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली के युवक ने ऑनलाइन खरीदी भैंस, एडवांस दिए रुपए और फिर…

यूपी के रायबरेली में किसान ने ऑनलाइन भैंस खरीदी और उसने एडवांस में व्यापारी को पैसे दे दिए, लेकिन जब भैंस नहीं पहुंची तो उसने फिर से व्यापारी से संपर्क किया। इस बार फिर से उससे पैसे की मांग की गई।

रायबरेली: आजकल के समय में हर चीज ऑनलाइन उपलब्ध होने लगी है। इसके फायदे भी हैं तो नुकसान भी हैं। यूपी के रायबरेली में युवक को ऑनलाइन भैंस खरीदना महंगा पड़ गया। युवक सुनील कुमार ने किसान भाइयों डेयरी फॉर्म नाम के यूट्यूब पर दुधारू भैंस देखी। उस पर लिखे नंबर पर संपर्क किया। जयपुर के भैंस व्यापारी ने बताया कि उसके पास अच्छी नस्ल की भैंस है। व्यापारी के कहे अनुसार उसने एडवांस में 10 हजार रुपए खाते में डाल दिए, लेकिन जब भैंस घर नहीं पहुंची तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव के रहने वाले सुनील कुमार गांव में दूध का व्यापार करते हैं। उन्होंने किसान भाइयों डेयरी फॉर्म यूट्यूब चैनल पर दुधारू भैंस वाला वीडियो देखा और उस पर लिखे नंबर पर संपर्क कर भैंस खरीदने की इच्छा जताई, जिस जयपुर के भैंस व्यापारी शुभम ने बताया कि उसके पास अच्छी नस्ल की भैंस है, जो दिन में 18 लीटर दूध देती है। व्यापारी ने भैंस का वीडियो बनाकर भेजा। वीडियो देखने के बाद सुनील कुमार को भैंस पसंद आ गई। दोनों में 55 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

व्यापारी ने कहा कि अगर आपको भैंस खरीदना है तो पहले एडवांस में 10 हजार रुपए देने होंगे। उसके बाद जब भैंस आपके घर पहुंच जाएगी तो शेष पैसा ट्रक ड्राइवर को दे देना। इसके बाद किसान सुनील कुमार ने व्यापारी के खाते में 10 हजार भेज दिए। अगले दिन जब भैंस नहीं पहुंची तो किसान सुनील कुमार ने व्यापारी से फिर संपर्क किया। इस पर फिर से व्यापारी ने उसे 25 हजार रुपए भेजने को कहा। इस पर सुनील कुमार को ठगी का अहसास हुआ। किसान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button