अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

भीटी थाने की पुलिस ने कट्टा कारतूस साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार भेजा जेल

आखिरकार पुलिस की सक्रियता रही सराहनीय

दैनिक जस्ट एक्शन

मुकुल कुमार गौतम जिला क्राइम रिपोर्टर

भीटी अंबेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सनी सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुत्र हौसला प्रसाद सिंह को पुलिस ने 12 बोर असला व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है जिसमें एक अज्ञात भी है सनी सिंह के बारे में अगर जानकारी ली जाए तो कई बार कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है लेकिन यह एक ऐसा व्यक्ति है जैसे ही जेल से छूट कर आता है गांव के लोगों में आतंक फैल जाता है की कब किसके ऊपर वार कर दे पुलिस भी लगातार इसे गिरफ्तार करते-करते परेशान हो चुकी है लेकिन यह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है इस विषय पर जब थाना जिससे बात की गई तो उन्होंने बताया कि दफा 3/ 25 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जो की एक सातिर किस्म का आदमी है लगातार ग्रामीणों में दहशत फैलाए रखता है।

Related Articles

Back to top button