बिहारराज्य

बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के जश्न में अफरा-तफरी के दौरान सांसद हुए बेहोश

मेदिनी नगर/पलामू.

नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने भारी मतों से जीत हासिल की। जीत के बाद निकाले गए विजय जुलूस के दौरान पलामू सांसद वीडी राम अचानक बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान अधिक भीड़ और तेज धूप के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें श्री नारायणा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

डिहाइड्रेशन के कारण हुए बेहोश
डॉक्टरों के अनुसार, बेहोश होने का कारण डिहाइड्रेशन बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सांसद वीडी राम की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गईं। चिकित्सकीय निगरानी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी मिलने के बाद वे अपने आवास के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button