छत्तीसगढ़राज्य

यूथ कांग्रेस चुनाव पर अजय चंद्राकर के सवाल, चंदे से सदस्यता और फर्जी वोटिंग का आरोप

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने यूथ कांग्रेस में कथित फर्जी वोटिंग और फंडिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है।

अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस में चंदे के जरिए सदस्यता दी जा रही है और चुनाव प्रक्रिया में फर्जी वोटिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि इस तरह की कथित गड़बड़ियां कांग्रेस पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को प्रभावित कर रही हैं।

जनमानस पर पड़ रहा सिस्टम का असर- अजय चंद्राकर
चंद्राकर ने कांग्रेस की आंतरिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी के भीतर चल रहे इस तरह के कथित सिस्टम का असर जनमानस पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को रोकने और प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने यूथ कांग्रेस में कथित फर्जी वोटिंग के साथ-साथ सदस्यता और फंडिंग से जुड़े मामलों की भी CBI जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button