उत्तर प्रदेशलखनऊ

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का बदलेगा लुक, 295 करोड़ से विश्वस्तरीय सुविधाओं से होगा लैस

Alisba

गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम रेलवे स्टेशन जल्द ही नए लुक में नजर आएगा. जानकारी देते हुए विधायक सुधीर सिंगला ने बताया कि उत्तर रेलवे के अंतर्गत दिल्ली मंडल में आने वाले गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण ‘अम्ब्रेला वर्क’ के तहत किया जाएगा. इसके लिए रेल मंत्रालय ने 295.28 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है

उपयोगिता सेवाओं पर 0.66 करोड़ रुपये (0.25 फीसदी), डिजाइन पर 0.31 करोड़ रुपये, फर्नीचर पर 0.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस पर कुल 269.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा बजट का कुछ हिस्सा अन्य कार्यों पर भी खर्च किया जाएगा. रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण पर कुल 295.28 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

विधायक का कहना है कि लंबे समय से रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी. रेल मंत्री ने इसकी घोषणा की थी, जिस पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. उन्होंने स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए जारी बजट के लिए गुरुग्रामवासियों को बधाई दी है. सब मिलकर गुरुग्राम को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं.

रेल मंत्रालय ने जताया आभार

रेलवे स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अमित गोयल ने कहा कि रेल मंत्रालय ने गुरुग्राम के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. अब आने वाले समय में यहां के लोगों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी. अब रेलवे स्टेशन निश्चित तौर पर विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा.

Related Articles

Back to top button