अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

नाबालिग किशोरी से बलात्कार मामले में युवक गिरफ़्तार

एक ही गांव का मामला

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।
थाना बीकापुर क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है कोतवाली पुलिस ने आरोपी को खास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार भी कर लिया। जिसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय भेजा गया।
पीड़िता की मां कोतवाली बीकापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री उम्र लगभग 13 वर्ष बीते सात दिन पहले  गांव के ही एक युवक उम्र 22 वर्ष पर रेप किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज के द्वारा पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए गठित किया था जिसमें उप निरीक्षक जय किशोर अवस्थी हमराही कांस्टेबल शिवानंद, सचिन के द्वारा घटना  पथरकट्ट तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां की शरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 86/24 धारा 376/323/506 आईपीसी व 3/4 पास्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button