उत्तर प्रदेशलखनऊ

Varanasi News: काशी में समस्या का हुआ ‘आपरेशन’, आउटर पर नहीं खड़ी होंगी ट्रेनें

काशी रेलवे स्टेशन के पार्सल साइडिंग लाइन की उपयोगिता कोयला लोड-अनलोड के कारण खत्म हो चुकी है। इसी साइडिंग के कारण काशी रेलवे स्टेशन प्रशासन एक साथ कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन को रिसीव करने और वहां भेजने का काम नहीं कर पाता था। ऐसे में अनुपयोगी पड़ी पार्सल साइडिंग लाइन को अपडेट कर उसे परिचालन के प्रयोग में लाने योग्य बनाया गया।

वाराणसी। काशी स्टेशन की वर्षों पुरानी समस्या का रेल अधिकारियों ने गुरुवार को ‘आपरेशन’ कर दिया। समस्या के समाधान के बाद अब रेल प्रशासन कैंट स्टेशन की ट्रेनों को रिसीव करने और काशी स्टेशन से कैंट के लिए रवाना करने का काम एक साथ कर सकेगा।

अभी तक ट्रेनों को रिसीव करने और भेजने का काम अलग-अलग समय में किए जाने से ट्रेनें आउटर पर या फिर काशी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहती थीं। रेल प्रशासन इसके लिए दिन में साढ़े 11 बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक मेगा ब्लाक लिया था।

 

शाम में मेगा ब्लाक खत्म होने पर शाम चार बजकर दो मिनट पर डाउन की सिकंदराबाद एक्सप्रेस और अप की श्रमजीवी को रवाना हो पाईं। मेगा ब्लाक के कारण 13 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहीं।

यह थी समस्या, जिसका निकला हल

 

काशी रेलवे स्टेशन के पार्सल साइडिंग लाइन की उपयोगिता कोयला लोड-अनलोड के कारण खत्म हो चुकी है। इसी साइडिंग के कारण काशी रेलवे स्टेशन प्रशासन एक साथ कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन को रिसीव करने और वहां भेजने का काम नहीं कर पाता था।

Related Articles

Back to top button