अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

सड़क दुघर्टना में जवान की मौत, पिता बहन घायल

बाराबंकी में हुआ हादसा , राजकीय सम्मान के बाद होगा अंतिम संस्कार

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा

अयोध्या।
लखनऊ सैन्य हॉस्पिटल से कैंसर पीड़ित पिता का इलाज कराकर घर लौट रहे बायुसेना जवान की कार डिवाइडर से टकराने से बाराबंकी में मौत हो गयी। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था जिसकी दो महीने पहले आजमगढ़ जिले में शादी हुई थी। हैदरगंज थाना क्षेत्र के पछियाना गांव पंचायत के गौरा गांव निवासी था मृतक। जो असम राज्य के गुवाहाटी में तैनात था और वार्षिक अवकाश पर घर आया था और कैंसर पीड़ित अपने वृद्ध पिता राजबहादुर यादव 65 वर्ष को लेकर बहन साधना 22 बर्ष के साथ अपनी निजी कार से लखनऊ सैन्य हॉस्पिटल गया था। वापस घर लौटते रास्ते मे हुआ हादसा।बहन व पिता गम्भीर रूप से है घायल जिनका लखनऊ में चल रहा इलाज। गांव स्थित विसुही नदी के किनारे राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।रिटायर्ड सेना कर्मी हरीराम यादव लखनऊ से हुई बातचीत में बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन लाश लेकर पैतृक गांव चले गये थे।जानकारी मिलने पर सेना के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया तो सेना अधिकारियों के निर्देश पर डोगरा रेजिमेंट से गांव पहुँच सेना की टीम के सलामी देने के बाद होगा मृतक का अंतिम संस्कार। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button