अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

अंदर में रखा कपड़ा जलकर खाक

लगी आग लाखों का नुकसान
दैनिक जस्ट एक्शन
अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
बीकापुर थाना क्षेत्र के शेरपुर पारा सड़क के किनारे दुकान के अंदर रखा लगभग 5 लाख का कपड़ा समेत अन्य सामग्री अज्ञात कारण से लगी आग जिससे काफी नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मी राम विलास ने बताया कि आग लगने की सूचना पर बीती रात्रि में पहुंची अग्निशमन दस्ता बीकापुर के टीम के द्वारा काफी प्रयास के बाद बुझाया जा सका।
मामला अयोध्या प्रयागराज हाईवे मार्ग बीकापुर थाना क्षेत्र के मरुईसहाय सिहं गांव निवासी पंकज यादव पुत्र रामचंद्र की मोबाइल शॉप की दुकान होने के बाद भी कपड़े का व्यवसाय करने के लिए दुकान के अंदर लगभग 5 लाख का कपड़ा रखा था। कपड़े की दुकान का उद्घाटन भी शीघ्र होना था जिसका संचालन पंकज यादव के पिता रामचंद्र के द्वारा व्यवसाय किया जाना था। लेकिन 1/2 फरवरी की बीती रात दुकान के अंदर अचानक आग लग जाने से लाखों का कपड़ा जलकर खाक हो गया। वहीं लोगों में दबी जुबान से चर्चा है कि आग किसी के द्वारा लगाई गई है। आग लगाने की सूचना पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button