उत्तर प्रदेशलखनऊ

Nitish Kumar के प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर, चुनाव के बीच इस जिले में बड़ी कार्रवाई

सुबह में ही नगर निगम प्रशासन दलबल और जेसीबी के साथ पहुंचे और सड़क किनारे और नाले के स्लैब पर बनाए गए झुग्गी-झोपड़ी को तोड़ना शुरू किया। नाले व सड़क किनारे की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए झाोपड़ियों शेड गुमटी आदि को हटा दिया गया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

बेतिया। नगर निगम की ओर से बुधवार को मोहर्रम चौक से उद्योग भवन तक सड़क व नाले से अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निगम के कर्मियों ने जेसीबी से सड़क व नाले को अतिक्रमण कर बनाए गए झुग्गी झोपड़ी और दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

इस दौरान सड़क व नाले को अतिक्रमण कर बनाए गए करीब चार दर्जन दुकानों को तहस-नहस कर दिया गया। एक ट्रेलर सामान को जब्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी रही। दुकानदार अपने-अपने सामान को समेटते नजर आए।

 

सुबह में ही नगर निगम प्रशासन दलबल और जेसीबी के साथ पहुंचे और सड़क किनारे और नाले के स्लैब पर बनाए गए झुग्गी-झोपड़ी को तोड़ना शुरू किया। नाले व सड़क किनारे की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए झाोपड़ियों, शेड, गुमटी आदि को हटा दिया गया।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम के कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम ने 8200 रुपये जुर्माना की वसूली की है।

Related Articles

Back to top button