उत्तर प्रदेशगाजीपुर

दुराचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

 

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज दुराचार व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस भांवरकोल चट्टी पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त सचिन कुशवाहा पुत्र रधुनाथ कुशवाहा ग्राम भदौरा* थाना भावरकोल गाजीपुर उम्र करीब 28 वर्ष को क्षेत्र के जसदेवपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

भांवरकोल पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, आरक्षी बल्लू प्रसाद, सूर्य प्रकाश गुप्ता तथा महिला आरक्षी दीपमाला थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button