उत्तर प्रदेशलखनऊ

Aligarh News: नाराज होकर घर से चला आया युवक, पहुंचा रेलवे स्टेशन, इस हालत में मिला

19 वर्षीय युवक किसी बात पर नाराज हो गया और घर से चला आया। परिजनों को किसी तरह उसके रेलवे स्टेशन आने की सूचना मिली। उन्होंने युवक का मोबाइल नंबर व हुलिया बताया तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई । जीआरपी की टीम को प्लेटफार्म संख्या सात पर युवक टहलता हुआ मिला।

अलीगढ़ में थाना दादों क्षेत्र के एक गांव का एक युवक घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई जीआरपी ने उसे खोज लिया। समझा-बुझाकर घर भिजवा दिया।

जीआरपी के उपनिरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार 19 वर्षीय युवक किसी बात पर नाराज हो गया और घर से चला आया। परिजनों को किसी तरह उसके रेलवे स्टेशन आने की सूचना मिली। उन्होंने युवक का मोबाइल नंबर व हुलिया बताया तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई । जीआरपी की टीम को प्लेटफार्म संख्या सात पर युवक टहलता हुआ मिला। पूछताछ के बाद उसे थाना लाया गया। जहां समझाने के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया ।

Related Articles

Back to top button