उत्तर प्रदेशलखनऊ

Dehradun के एक घर में भीड़ पढ़ रही थी नमाज, भड़के हिंदू संगठन; पहुंची पुलिस तो सामने आया पूरा सच

Dehradun News इन दिनों रमजान के रोजे चल रहे हैं। इस दौरान देहरादून में भीड़ द्वारा एक घर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया। सूचना मिली थी कि नगर के वार्ड 12 राजीव नगर स्थित एक घर में मुस्लिम समाज के 30-35 व्यक्ति नमाज पढ़ रहे हैं। काफी संख्या में लोगों के नमाज पढ़ने का हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध किया।

संवाद सहयोगी, डोईवाला: Dehradun News: इन दिनों रमजान के रोजे चल रहे हैं। इस दौरान देहरादून में भीड़ द्वारा एक घर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत राजीवनगर स्थित एक घर में काफी संख्या में लोगों के नमाज पढ़ने का हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध किया।

पुलिस ने अनुमति मांगी तो वह नहीं दिखा पाए। जिस पर पुलिस ने फटकार लगाई और बिना अनुमति इस तरह के आयोजन पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

कोतवाली प्रभारी के निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि रात्रि नौ बजे सूचना मिली कि नगर के वार्ड 12 राजीव नगर स्थित एक घर में मुस्लिम समाज के 30-35 व्यक्ति नमाज पढ़ रहे हैं। मौके पर काफी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग एकत्रित हो रखे हैं और विरोध कर रहे हैं।

इस तरह की गतिविधि बिना अनुमति न करने की हिदायत

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अनुमति मांगी गई। जिस पर कोई अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर दोबारा इस तरह की गतिविधि बिना अनुमति न करने की हिदायत दी गई।

Related Articles

Back to top button