उत्तर प्रदेशलखनऊ

ये देश दे रहे हैं भारतीयों को वीजा, आज ही बना लें प्लान वरना धरा का धरा रह जाएगा विदेश घूमने का सपना

अब भारतीयों के लिए विदेश जाना आसान हो जाएगा। दुनिया के 5 देश भारतीयों को ई-वीजा की सुविधा देने वाले हैं। इससे आप ज्‍यादा खर्च और मेहनत दोनों से बच पाएंगे।

विदेश यात्रा करना हर भारतीय का सपना होता है। लेकिन इसे पूरा करने में कई बार महीने और सालों लग जाते हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि दुनिया के ज्‍यादातर देशों में ट्रैवलिंग के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है और वीजा अप्रूवल होने का प्रोसेस काफी लंबा है। ऐसे में जरूरी न हो, तो व्यक्ति विदेश जाना टाल देता है। लेकिन अब विदेश यात्रा भारतीयों के लिए काफी आसान होने वाली है। क्‍योंकि 5 ऐसे देश हैं, जो भारतीयों को ई-वीजा की सौगात दे रहे हैं। ई-वीजा की बदौलत आपकी विदेश यात्रा सुलभ हो जाएगी। तो आइए जानते हैं इन 5 देशों के बारे में

सिंगापुर एक खुशहाल देश है। यह अपनी संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला के लिए बहुत फेमस है। जो लोग घूमने या फिर बिजनेस के पर्पस से सिंगापुर की यात्रा करने जाना चाहते हैं, तो सिंगापुर भारतीय नागरिकों को ई-वीजा के लिए आवेदन करने की सुविधा दे रहा है। चाहे चाइनाटाउन की हलचल भरी सड़कों को एक्‍सप्‍लोर करना हो या ऑर्चर्ड रोड पर शॉपिंग का आनंद लेना हो, आप लायन सिटी की टेंशन फ्री यात्रा पर निकल सकते हैं।

यूरोप और एशिया की सीमा पर बसा तुर्की एक बहुत खूबसूरत देश है। यह देश अपने ऐतिहासिक स्‍थलों, अलग-अलग मसालों, बाजारों और नाइटक्लब के लिए जाना जाता है। अगर आप तुर्की जाना चाहते हैं, तो अब आप ई-वीजा के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। तुर्की ई-वीज़ा जारी होने की तारीख से छह महीने तक वैध रहता है, जिसमें हर यात्री को वहां 30 दिनों तक रहने की अनुमति होती है। वीज़ा सीरीज के आधार पर, आवेदक सिंगल या मल्‍टीपल एंट्रीज के लिए क्‍वालिफाई कर सकते हैं। यह ई-वीज़ा खासतौर से पर्यटन या फिर बिजनेस के उद्देश्यों के लिए है।

Related Articles

Back to top button