उत्तर प्रदेशगाजीपुर

डीएम- एसपी ने किया पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण, दिये निर्देश 

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

 

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पार्टी रवानगी स्थल राजकीय पालटेक्निक कालेज, राजकीय आई टी आई एवं लंका मैदान गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्टी की बैठने की व्यवस्था एवं साफ-सफाई, पेयजल, टेन्ट हाउस अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय। पार्टी द्वारा ई0बी0एम मशीन की सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी मात्रा में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित कर चिन्हित किया जाय की किसकी ड्यूटी किस स्थान पर लगायी गयी है। इस अवसर पर उप जिला निवार्चन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उपजिलाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक नगरी, तहसीलदार एवं भारी मात्रा मे पुलिस बल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button