उत्तर प्रदेशलखनऊ

Budaun Case: पूछताछ में जावेद ने उगला राज, कहा- मानसिक बीमार था साजिद, बच्चों से करता था नफरत

हत्याकांड में नामजद जावेद का भाई साजिद घटना के चार घंटे बाद ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। जावेद ने बृहस्पतिवार तड़के ही बरेली पुलिस के

सामने खुद को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस उसे बदायूं लेकर आ गई, जहां उससे पूछताछ की गई।

बदायूं में बाबा कालोनी निवासी विनोद ठाकुर के दो बेटों की हत्या के आरोपी जावेद से पुलिस अफसरों ने उझानी कोतवाली में बृहस्पतिवार दोपहर दो घंटे तक गहन पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में जावेद ने बताया कि बड़ा भाई साजिद के बच्चा ना होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह बच्चों से नफरत करता था और कई बार वह बच्चों को देखकर आक्रोशित हो जाता था।

घटना के दिन उसके साथ मैं बाइक लेकर पहुंचा और संगीता के घर के नीचे खड़ा हो गया। जबकि साजिद मकान के अंदर चला गया । जब यह देखा कि उसने दो बच्चों की हत्या कर दी है तो बाइक लेकर भाग गया और घर पहुंचा। घर से मैं दिल्ली के लिए चला गया। पता चला कि पुलिस उसको ढूंढ रही है तो वह बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचा और पुलिस के पास जा रहा था कि टेंपो में ही दो लोगों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया। अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। तरह-तरह की चर्चाओं पर विराम लग गया है ।

Related Articles

Back to top button