उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP News: 10 हजार की रिश्वत ले रहा था यूपी पुलिस का सिपाही, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Ghazipur News एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने सैदपुर कोतवाली की भीतरी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल विवेक यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी को नंदगंज थाने पर ले जाकर टीम ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एंटी करप्शन टीम से सैदपुर के रसूलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर ने शिकायत की थी

गाजीपुर। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने सैदपुर कोतवाली की भीतरी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल विवेक यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी को नंदगंज थाने पर ले जाकर टीम ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एंटी करप्शन टीम से सैदपुर के रसूलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर ने शिकायत की थी कि पुलिसकर्मी विवेक यादव उनके निर्माणाधीन मकान का बारजा निकालने के लिए पैसे मांग रहा है। पड़ोसी की शिकायत पर सिपाही विवेक कुमार ने निर्माण रोक रखा था।

 

पीड़ित ने बताया कि सिपाही उनसे 15 हजार की मांग कर रहा था। एंटी करप्शन के दारोगा राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश की शिकायत पर सिपाही विवेक यादव को 10 हजार घूस लेते धुवार्जुन यूनियन बैंक के पास से रंगेहाथ पकड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button