उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैसे कह दूं कि मुलाकात नहीं होती, रोज मिलते हैं मगर…’, बदायूं कूच से पहले शिवपाल यादव का शायराना अंदाज

Lok Sabha Election: सपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) आज पहली बार बदायूं जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का दावा किया. साथ ही कहा कि पार्टी का आदेश मिला है, इसलिए बदायूं जा रहा हूं. इस सीट को जीतकर आऊंगा

यूपी की बदायूं (Budaun) लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल, प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आज वो पहली बार बदायूं जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है. साथ ही कहा कि पार्टी का आदेश मिला है, इसलिए बदायूं जा रहा हूं. इस सीट को जीतकर आऊंगा.

 

दरअसल, दावा किया जा रहा था कि शिवपाल यादव, बदायूं से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से नाराज हैं. इसीलिए वो प्रत्याशी बनाए जाने के हफ्ते भर बाद भी अपने संसदीय क्षेत्र नहीं गए. लेकिन अब उन्होंने ऐसी खबरों का खंडन किया है. 14 मार्च को लाव-लश्कर के साथ उन्होंने बदायूं के लिए कूच कर दिया है.

 

बदायूं की सीट को जीतकर आऊंगा: शिवपाल

वहीं, जब शिवपाल यादव से पूछा गया कि बीजेपी इस बार मैनपुरी की सीट पर अपना पूरा जोर लगा रही है. जयवीर सिंह या केशव प्रसाद मौर्य जैसे बड़े नामों पर चर्चा है. इस बार मैनपुरी की सीट को घेरने का प्रयास किया जा रहा है. क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में सपा नेता ने कहा- “मैं समाजवादी पार्टी का हूं और समाजवादी पार्टी ही जीतेगी. हमारे सभी प्रत्याशी जीतेंगे. बीजेपी की कई ऐसी सीट हैं जिस पर उन्हें प्रत्याशी तक नही मिल रहे.”

Related Articles

Back to top button