अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

जिंदा मिली महिला दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा

अजीबो गरीब मामला बना हुआ है चर्चा का विषय

दैनिक जस्ट एक्शन

मुकुल कुमार गौतम जिला क्राइम रिपोर्टर

अंबेडकरनगर
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अजीबां गरीब मामला सामने आया है। यहां जिसकी हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था ,पुलिस ने उसे जिंदा बरामद किया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुलहनतारा गांव के गंगाराम ने गत सितंबर माह में पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा था कि उनकी पुत्र वधू बिना घर वालों को कुछ बताएं कहीं गायब हो गई है। मामले में पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश में जुटी थी। इसी बीच उक्त महिला के पिता रामबहाल वर्मा ने 156/3 के तहत कोर्ट के आदेश पर दहेज के लिए बेटी के हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी थी। शनिवार को उक्त महिला को पुलिस ने जिंदा बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया ।

Related Articles

Back to top button