उत्तर प्रदेशलखनऊ

Siddharthnagar News: जमीन का सीमांकन कराकर विवाद का कराया निस्तारण

डुमरियागंज। तहसीलदार डुमरियागंज डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बृहस्पतिवार को राजस्व ग्राम रंगरेजपुर स्थित जमीन का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण कराया। जमीन को शासन-प्रशासन द्वारा 99 वर्षों के लीज पर इच्छुक उद्यमी को दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम रंगरेजपुर में 1.2180 हेक्टयर की जमीन है जो मिनी औद्योगिक के नाम दर्ज है। तहसीलदार डुमरियागंज जीएम डीआईसी दया शंकर सरोज की मौजूदगी में राजस्व टीम का सीमांकन का कार्य कराकर हो रहे विवाद का निपटारा करा दिया। राजस्व टीम में तहसीलदार के अलावा क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक दानपाल राजस्व निरीक्षक भवानीगंज राम कुबेर तथा ग्राम प्रधान व गांव के लोग उपस्थित थे।

 

एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि रंगरेजपुर में औद्योगिक के नाम से जमीन का आवंटन था। इसको लेकर विवाद चल रहा था। तहसीलदार उनकी टीम द्वारा जमीन का सीमांकन करके विवाद का निपटारा कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button