उत्तर प्रदेशलखनऊ

तकलीफ होगी, होने दो…, ईशान किशन- श्रेयस अय्यर से सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट छीने जाने पर बोले कपिल देव

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया है. विश्व विजेता टीम के कप्तान कपिल देव का कहना है कि देश से बढ़कर कोई नहीं है. कुछ लोगों को तो तकलीफ होगी तो होने दो.

नई दिल्ली. दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के फैसले का सपोर्ट करते हुए कहा है कि इससे कुछ खिलाड़ियों को तकलीफ होगी तो होने दो. देश से बढ़कर कोई नहीं है. बीसीसीआई के निर्देश के बावजूद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी मैचों में नहीं खेले. इसके बाद भारतीय बोर्ड ने दोनों को अपने सालाना कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया. श्रेयस ग्रेड बी में शामिल थे जबकि ईशान के पास ग्रेड सी का अनुबंध था. बोर्ड ने दोनों से कॉन्ट्रेक्ट छीन लिया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट यानी रणजी ट्रॉफी को बचाए रखने के लिए यह जरूरी कदम है.

युवा विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को बुधवार को 2023-24 सत्र के लिए बीसीसीआई (BCCI) के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया था. इस फैसले पर मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही हैं जिसमें कीर्ति आजाद (Kirti Azad) और इरफान पठान ने इन दोनों खिलाड़ियों का समर्थन किया है. कपिल ने किसी का नाम लेने से बचते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट की अहमियत बरकरार रखने के लिए बीसीसीआई को फैसला लेना ही था.

Related Articles

Back to top button