उत्तर प्रदेशगाजीपुर

वाह रे! विकास”सफेद बालू से हो रहा गौशाला का निर्माण” तैयार होने से पहले ही भ्रष्टाचार में डूबने लगा गौशाला

लाखों रुपए के बजट से बनाए जा रहे गौशालयों में हो रहा भ्रष्टाचार

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाज़ीपुर। मनिहारी ब्लॉक अन्तर्गत कैथवली ग्राम सभा के भागीरथपुर गांव में ग्राम प्रधान प्रदीप यादव के द्वारा गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें सफेद बालू और लाल बालू लो क्वालिटी का ईट इस्तेमाल किया जा रहा है। मानक विहीन तरीके से गौशाला का निर्माण किया जा रहा है। छुट्टा जानवरों की समस्या से राहत पाने के लिए सरकार लाखों रुपए की बजट से जगह-जगह गौशाला का निर्माण करवा रही है। ताकि लोगों को छुट्टा जानवरों के समस्या से निजात मिल सके लेकिन यहां तो गौशाला बनकर तैयार होने से पहले ही भ्रष्टाचार की दीवार चढ़ने लगा जब इसके संबंध में वर्तमान ग्राम प्रधान प्रदीप यादव से फ़ोन पर बात हुईं तो मीडिया के सवालों से कतराते नज़र आए और यह बताया कि लखनऊ से फोन आया था मीटिंग के लिए मनिहारी ब्लॉक पर उपस्थित हैं। गौशाला बना रहे मौजूदा मिस्त्री ने बताया कि प्रधान अभी यहीं पर थे। और तो और मनरेगा महिला ठेकेदार ने मीडिया को देखते हुए मौके से नौ दो ग्यारह हो गईं। जब इस पुरे प्रकरण पर खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी अनुराग रॉय से फ़ोन के माध्यम से वार्ता किया गया तो उन्होंने जाँच कर कार्यवाही करने की बात कहे।

Related Articles

Back to top button