उत्तर प्रदेशगाजीपुर

महिला सिपाहियों को सिखाया गया दंगा से निपटने का तरकीब

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई तथा इसके बाद परेड का निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया। परेड में शामिल सभी थानाध्यक्षों तथा सभी जवानों को दंगा नियंत्रण हथियारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा इन्हें चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई। परेड में शामिल महिला आरक्षियों द्वारा भी दंगा नियंत्रण हथियार चलाया गया। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने सभी को इन उपकरणों के इस्तेमाल का तरीका तथा प्रयोग के दौरान रखे जाने आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद थानों से आई डायल 112 की गाड़ियों का रिस्पांस टाइम तथा थानों की गाड़ियों में रखे सुरक्षा उपकरणों को चेक कर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर,प्रतिसार निरीक्षक लाइन तथा पुलिस के जवान शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button