उत्तर प्रदेशलखनऊ

Jammu News: एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर तोड़े जाएंगे मंदिर, साधु समाज ने जताई आपत्ती… चर्चा के बाद शुरू होगी कार्य प्रक्रिया

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण को पूरा करने का तय लक्ष्य वर्ष 2024 सितंबर है और इसके निर्माण कार्य को देखते हुए इसमें तेजी ला दी है। बता दें कि निर्माण कार्य को पूरी गति देते हुए हाइवे अथॉरिटी ने पहले घरों दुकानों और कई संस्थानों के बाद अब निर्माण की जद में आ रहे किनारे मंदिरों को भी तोड़ने की तैयारी है। जल्द ही एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू होगा।

जागरण संवाददाता, कठुआ। Delhi-Amritsar-Katra Expressway Construction: वर्ष 2024 सितंबर में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण को पूरा करने का तय लक्ष्य को देखते हुए और तेजी ला दी है। जिससे निर्माण कार्य को पूरी गति देते हुए हाइवे अथॉरिटी ने पहले घरों, दुकानों और कई संस्थानों के बाद अब निर्माण की जद में आ रहे किनारे मंदिरों को भी तोड़ने की तैयारी कर दी है।

लाखों लोगों की आस्था के केंद्र मंदिरों को तोड़ने की तैयारी की भनक लगते ही साधु धर्म स्थान सुरक्षणी समिति उनके असितत्व को बनाये रखने के लिए आगे आ गया है।

साधु समाज ने जताई आपत्ति

इसलिए लाखों लोगों और हजारों साधुओं की इनसे जुड़ी आस्था को देखते हुए अभी तक अथॉरिटी ने मंदिरों को तोड़ने के लिए खुद हाथ नहीं लगाया है, जहां भी तोड़ने की कोशिश की व वहां साधु समाज ने आपत्ति जताई और प्रशासन ने हस्तक्षेप करके मंदिरों को छोड़कर आसपास निर्माण जारी रखा।

अब लेकिन निर्माण को 2024 को पूरा करने की जा रही तैयारी के बीच कार्य को और फुल गति देने के लिए मंदिर तोड़ने के सिवाये कोई चारा नहीं बचा है। ऐसे में हाइवे अथॉरिटी बिना लोगों और साधुओं की सहमति से उन्हें तोड़ने की हिम्मत नहीं कर रहा है, अथॉरिटी को भी शायद मालूम है कि अगर खुद तोड़ा तो आस्था के कारण लोग या साधु समाज भड़क न जाए।

Related Articles

Back to top button