अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

रुदौली विधान सभा की पी.डी.ए.बैठक सम्पन्न

भाजपा शासन काल में आम जनता त्रस्त: पारसनाथ यादव

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या 8 फरवरी ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज रुदौली विधानसभा के सीवन वाजिदपुर गांव सभा में पी.डी.ए.की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता त्रस्त है महंगाई चरम सीमा पर है श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में जो विकास कार्य हुआँ उसे जनता आज भी याद कर रही है श्री यादव ने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में पीडीए को साथ लेकर इंडिया का गठबंधन के नेतृत्व दिल्ली में सरकार बनेगी जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की होगी श्री यादव ने कहा कि आम जनता ने मन बनाया है कि पीडीए का सासद बनना है ।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पीडीए के बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे सभी ने लोकसभा चुनाव में सपा के सांसद को जीतने का संकल्प लिया कार्यक्रम का संचालन राजित राम रावत जिला सचिव,आयोजक मो. अली प्रदेश सचिव,अध्यक्षता छोटेलाल यादव विधानसभा अध्यक्ष,रिजवान रसूल प्रदेश कार्यसमित सदस्य,रुदौली नगर अध्यक्ष अमीर खान, असगर अली, मवई ब्लैक अध्यक्ष विंध्या सिंह, ललई यादव, नदीम अहमद प्रदेश कार्यसमित सदस्य, सोनू खान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, सफीक बी. डी. सी, अबसार अहमद पूर्व प्रदेश सचिव मुलायम यूथ ब्रिगेड,सोनू खान,कलीम बी. डी. सी.। आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button