उत्तर प्रदेशलखनऊ

Ghaziabad News: मोदीनगर में झांसे में लेकर बेच दिए प्लॉट, अब परेशानी झेल रहे लोग

प्लॉट बेचते समय उन्हें बताया गया कि यहां पार्क चौड़ी सड़कें बिजली आदि की सुविधा होगी लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिला। सीकरी खुर्द गांव से ऐसे ही करीब तीस लोग शनिवार को मोदीनगर तहसील पहुंचे और आरोपित कालोनाइजर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि सीकरी खुर्द में काफी समय पहले कॉलोनी शुरू की गई थी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कालोनाइजर इन दिनों शहर में लोगों के जीवन भर की कमाई डकार रहे हैं। कॉलोनी को जीडीए से स्वीकृति बताकर लोगों को प्लॉट बेचे जा रहे हैं। जबकि वास्तव में कॉलोनी जीडीए से स्वीकृत नहीं हैं।

प्लॉट बेचते समय उन्हें बताया गया कि यहां पार्क, चौड़ी सड़कें, बिजली आदि की सुविधा होगी, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिला। सीकरी खुर्द गांव से ऐसे ही करीब तीस लोग शनिवार को मोदीनगर तहसील पहुंचे और आरोपित कालोनाइजर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

लोगों ने कहा कि सीकरी खुर्द में काफी समय पहले कॉलोनी शुरू की गई थी। कालोनाइजर के झांसे में आकर यहां प्लाट खरीद लिया। लेकिन अब तक यहां मूलभूत सुविधा नहीं हैं। कॉलोनी में नालियां नहीं हैं। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।

घरों से निकला गंदा पानी खाली प्लाट में ही एकत्र हाे रहा है। जिससे कालोनी में दुर्गंध फैली रहती है। इतना ही नहीं, कॉलोनी में कुछ जगहों पर तो बिजली की लाइन भी नहीं बिछाई गई। लोग बुरी तरह परेशान आ चुके हैं। परेशान लोगों ने आरोपित कालोनाइजर के खिलाफ कई बार पहले भी शिकायत की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

अब एसडीएम को शिकायत दी है। इस मौके पर राहुल गुर्जर, ओमपाल सिंह, वरुण, गौरव, रविंद्र, राधा, सोनू, अमित, उत्तम, अंकुश, सौरव, सतेंद्र, कपिल, मोहित, सोनू आदि उपस्थित रहे। एसडीएम मोदीनगर ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

 

धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कालोनी

मोदीनगर तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कालोनी काटी जा रही हैं। खास बात है कि जीडीए और प्रशासन सब देखते हुए भी अनदेखी में लगा है। हापुड़ रोड पर सब्जी मंडी के सामने गदाना में कृषि भूमि में कालोनी शुरू की जा रही है। इस जमीन को कृषि से आवासीय में दर्ज नहीं कराया गया है।

Related Articles

Back to top button