उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP News: 15 फरवरी को हो सकता है भूमि पूजन समारोह, प्रधानमंत्री मोदी से मांगा गया समय

यूपी में अगला भूमि पूजन समारोह 15 फरवरी को हो सकता है। समारोह में शामिल होने के लिए तीन हजार निवेशकों को आमंत्रित किया गया है।

भूमि पूजन समारोह 15 फरवरी को आयोजित हो सकता है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं, उनका समय मांगा गया है। प्रधानमंत्री का शेड्यूल फाइनल होने के बाद ही अंतिम तारीख की घोषणा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक 15 फरवरी की तारीख न मिलने पर समारोह के लिए 21, 22 और 23 फरवरी का समय भी रखा गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। तीन दिवसीय समारोह के लिए करीब तीन हजार निवेशकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

समारोह के लिए 15 से 17 फरवरी की संभावित तारीख तय की गई है। मालूम रहे कि पिछले साल फरवरी में हुए वैश्विक निवेशक समारोह में करीब 39 लाख करोड़ रुपये के समझौते हुए हैं। भूमि पूजन समारोह के जरिए 10 लाख करोड़ के निवेश समझौतों को क्रियान्वित किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button