उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के इस जिले में होगा सड़क चौड़ीकरण का काम, फीता लेकर पहुंचे अफसर- दोनों तरफ इतने मीटर जमीन होगी अधिकृत

  • जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह से आगणन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बस स्टेशन से पटेल तिराहे तक की सड़क को दोनों तरफ 3.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के बीच में डिवाइडर के साथ ही यूटिलिटी डक्ट का भी निर्माण होगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं न्यायालय परिसर के बीच कराया जा रहे निर्माण का निरीक्षण किया।
  • संसू, अंबेडकरनगर : अयोध्या धाम का अभिन्न अंग होने से जनपद में भी पर्यटन व औद्योगिक विकास सहित रोजगार के अवसर आदि के दृष्टिगत चौमुखी विकास कराया जा रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में बस स्टेशन से पटेल नगर तिराहे तक चौड़ी सड़क एवं सुंदरीकरण कराने को लेकर निरीक्षण किया।
  • जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह से आगणन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बस स्टेशन से पटेल तिराहे तक की सड़क को दोनों तरफ 3.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के बीच में डिवाइडर के साथ ही यूटिलिटी डक्ट का भी निर्माण होगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं न्यायालय परिसर के बीच कराया जा रहे निर्माण का निरीक्षण किया।

यहां पर जिलाधिकारी कार्यालय, न्यायालय, विकास भवन, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, तहसील भवन, जिला पंचायत आदि महत्वपूर्ण कार्यालय स्थापित होने से आमजन का आवागमन बना रहता है, इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके लिए जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से सड़क का चौड़ाकरण, सुंदरीकरण व अन्य कार्य के संबंध में वहां उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

फोरलेन के मध्य में डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा, इसमें इलेक्ट्रिक पोल (लाइट) लगाई जाएगी एवं फोरलेन के किनारे नाली व अंदर ग्राउंड बिजली केबल डालने के लिए यूटिलिटी डक्ट का निर्माण कराया जाएगा। किनारे पटरी पर इंटरलाकिंग का प्रविधान किया गया है। फोरलेन की चौड़ाई 7.50-7.50 मीटर दोनों तरफ तथा बीच में 1.50 मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button