अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

चिंताहरण हनुमान मंदिर पर जरुरतमंदों को वितरित किए कंबल

सुंदरकांड,प्रसाद वितरण,गरीबों को कंबल वितरण संपन्न

दैनिक जस्ट एक्शन
अशोक कुमार वर्मा
अयोध्या।
बीकापुर तहसील क्षेत्र के चिंताहरण हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया । जिसका संचालन अशोक कुमार वर्मा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बीकापुर अध्यक्ष ने किया। कंबल वितरण समारोह में पहुंचे इलाकाई विधायक अमित सिंह चौहान ने भी दिव्यांग जनों कबंल वितरित करते हुए कहा समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है इसी तरह गरीबों की मदद करते रहे। गरीबों की सेवा एक पुनीत कार्य है।
उसके बाद डाक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति मलेथूकनक बीकापुर के बैनर तले मंगलवार को समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव के द्वारा करीब पचास जरूरतमंदों को  ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण किया। उन्होने कहा कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां ठिठुरती ठंड में रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते है। असहायो‍ पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुण्य कार्य करते हैं। उन्होने कहा कि गरीबों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। जिससे वह भी समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन जी सके। इस मौके पर बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय प्रबंधक दिग्विजय सिंह उर्फ बुक्कू, निलेश सिंह, संजय कुमार पांडे, अमित सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिक्कू तिवारी, मोहन दूबे,के एस मिश्रा, मोहन यादव आदि लोग  मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button