उत्तर प्रदेश

दिल्ली-नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मेट्रो में सफर होगा और आसान, खत्म होने वाली है यह झंझट

Alisba

नए कार्ड पर चंद्रयान-3 की फोटो भी शामिल की गई है। एमडी ने कहा कि एनएमआरसी यहां तीन नए रूट जल्द बनाए जाएंगे। पहला सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक इसकी डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। एनएमआरसी एक मेट्रो एप लांच करने जा रहा है। जिसके जरिये ई रिक्शा ऑटो और बाइक के अलावा बसों में सीट तक बुक की जा सकती है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली-नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नोएडा और दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले मुसाफिर एक ही एक्सिस कार्ड (यात्रा के किराए का भुगतान करने वाला एसबीआई बैंक का कार्ड) से यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) दोनों कंपनियां मिलकर एक साथ काम कर रही है।

एसबीआई बैंक का एक्सिस कार्ड लॉन्च

एनएमआरसी के एमडी डॉ. लोकेश एम ने बताया कि सभी तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा चुका है। जल्द ही इस नए कार्ड को लांच किया जाएगा। गुरुवार को एनएमआरसी अपना पांचवां राजस्व स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर एनएमआरसी ने एसबीआई बैंक का अपना नया एक्सिस कार्ड भी लांच किया। ये कार्ड चंद्रयान-3 की थीम पर बना है। जल्द ही ये कार्ड लोगों को मिलने शुरू होंगे।

 

उन्होंने बताया कि नोएडा में 1 जनवरी 2023 से करीब 8 हजार मुसाफिर कार्ड का प्रयोग कर रहे है। नए कार्ड पर चंद्रयान-3 की फोटो भी शामिल की गई है। जिसे हम सभी देश सफलता के तौर पर देखते है। एमडी ने कहा कि एनएमआरसी यहां तीन नए रूट जल्द बनाए जाएंगे। पहला सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक इसकी डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है।

सभी स्टेशन पर होगी टिकट वेंडिंग मशीन

दूसरा मेट्रो डिपो से बोड़ाकी तक है, इसकी डीपीआर भी शासन के पास है और तीसरा नालेज पार्क से प्रस्तावित है। जितनी ज्यादा राइडरशिप होगी, एक्वा मेट्रो को उतना राजस्व मिलेगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एमडी ने कहा कि अब सभी मेट्रो स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन लगा दी जाएगी। बार कोड स्केनर लगाए गए, स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशन और लगेज काउंटर बनाए गए। मेट्रो स्टेशन पर क्योस्क भी बनाए जा रहे है ताकि राजस्व को बढ़ाया जा सके।

Related Articles

Back to top button